फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Consignment of Chinese garlic and husk caught on Nepal border, two arrested

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर पकड़ी गई चाइनीज लहसुन व भूसी की खेप, दो गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Consignment of Chinese garlic and husk caught on Nepal border, two arrested
सोनौली में बरबाद ब्रान के साथ पकड़े गए आरोपी।
महराजगंज। बढ़ती तस्करी को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर ताबड़तोड कार्रवाई में बरामदगी हुई। फरेंदा थाना क्षेत्र के मझौली के पास 2 बोरी व 2 कपड़े के झोले में रखा 121 किग्रा चाइनीज लहसुन लावारिस हालत में बरामद किया गया। इसे कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल से जरूरी सामग्री की तस्करी होती है। भारतीय क्षेत्र में जो सामान महंगा होता है, वह नेपाल से अधिक आता है। वहीं नेपाल में जो सामान महंगा होता है, वह भारतीय क्षेत्र से जाता है। तस्कर कैरियरों से जरिए सामान नेपाल पहुंचाते हैं। इनके पूरे नेटवर्क को सुरक्षा कर्मी तोड़ने में जुटे हैं। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के दक्षिण टोला व मुर्गी फार्म के बगल से पुलिस ने भारत से नेपाल जाते समय सीमा से दो अलग-अलग स्थानों से ब्रान के साथ दो आरोपियों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिली कि हरदीडाली दक्षिण टोला के पास से तस्करी के लिए पिकअप पर ब्रान लादकर नेपाल जाने के फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर पिकअप रोककर तलाशी ली तो 60 बोरी ब्रान मिला। आरोपी गणेश यादव निवासी ग्राम सुंड़ी थाना नौतनवा जनपद महराजगंज, अरवाज अली निवासी ग्राम वार्ड नंबर 16 बहादुरशाह नगर भुंडी़ मोहल्ला थाना नौतनवा को पकड़ा गया। भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम हरदीडाली के बगल बड़े मुर्गे फार्म के पीछे से 38 बोरी ब्रान लावारिश बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed