फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congressmen cursed the government by demonstrating

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen cursed the government by demonstrating
शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आगरा में पुलिस कस्टडी में मृत अनिल वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के गांधी आश्रम के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा हत्यारोपितों का संरक्षण करती है। इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। जहां पुलिस एवं जनप्रतिनिधि ही जनता का उत्पीड़न करने पर आमादा हैं, उनसे कौन सुरक्षा और न्याय की उम्मीद कर सकता है।
विज्ञापन

जिला महासचिव सादिक अहमद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें मानवाधिकारों और आमजन के मूल अधिकारों के हनन की सभी सीमाएं पार कर चुकी हैं। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि अनुसूचित और पिछड़ी जाति के लोगों की हत्या पर भाजपा नेता चुप्पी साध लेते हैं। इस दौरान अरुण वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed