{"_id":"694d7a0da96b3c6ef80a0580","slug":"congress-workers-celebrated-the-birth-anniversary-of-the-countrys-forefathers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150502-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्वजों की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्वजों की जयंती मनाई
विज्ञापन
पंडित मदनमोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बयारा चौराहे पर बृहस्पतिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी पं. मदनमोहन मालवीय, बिजली पासी की जयंती एवं भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता व लोकतांत्रिक मूल्यों में दिए गए योगदान को याद किया। जिलध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि पं. मदनमोहन मालवीय ने शिक्षा और राष्ट्रवाद की जो मशाल जलाई, वह आज भी देश को दिशा दे रही है।
महाराजा बिजली पासी ने वंचित समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का संघर्ष किया, जबकि सी. राजगोपालाचारी ने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जीवन भर काम किया।