{"_id":"5fdf819e8ebc3e3dd12f8614","slug":"congress-protested-at-mp-house-siddharthnagar-news-gkp3776434149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सांसद आवास पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सांसद आवास पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन कर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आवास पर प्रदर्शन कर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपते कांग्?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने सांसद आवास पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के कृषि कानून लाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कृषि सुधार कानून की आड़ में भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को तबाह करके उन्हें पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। इसका कांग्रेस पार्टी तब तक विरोध करती रहेगी, जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून वापस नहीं लेगी। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कर कृषि सुधार कानून को वापस लेना ही पड़ेगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है। कांग्रेसियों ने सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दिनेश वर्मा, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, प्रदीप ठकुराई, रियाज मनिहार, जितेंद्र, जुबैर खान, दिनेश मिश्र, अकरम अली आदि मौजूद रहे।