फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress member not protest

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
congress member not protest
डाकघर सिद्धार्थनगर के परिसर में एसडीम प्रदीप यादव को राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपते कां - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट से निकलकर साड़ी स्थित पोस्ट ऑफिस कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां सरकार पर जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी एवं मनगढ़ंत मामले में पिछले कई दिनों से लगातार ईडी द्वारा तलब किया जा रहा है, जो गलत है। जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत कई दिनों से लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना किसी सबूत और तथ्यों के व्यक्तिगत बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इस पर जल्द से जल्द रोग लगाई जानी चाहिए। केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नादिर सलाम, सतीश त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, रंजना मिश्र, राजन श्रीवास्तव, सादिक अहमद, रियाज मनिहार, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed