{"_id":"6557ac9a0bf2b71c6200521f","slug":"congress-caupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8365-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांग्रेस ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांग्रेस ने लगाई चौपाल
Fri, 17 Nov 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भनवापुर ब्लॉक के ग्राम बेतनार एवं भरडिय़ा में चौपाल का आयोजन किया गया। दलित गौरव संवाद के तहत शुक्रवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजन किया गया। इस दौरान चौपाल में उपस्थित दलित समाज के लोगों से दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया गया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में दलित समाज हमेशा खुशहाल रहा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों के हक एवं अधिकार की रक्षा की। उन्हें आगे बढऩे का अवसर दिया, लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है दलित समाज उपेक्षा का शिकार है।
हाजी अरशद खुर्शीद, पीसीसी सदस्य डॉ. नादिर सलाम एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गिरि ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने दलितों के विकास और उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाईं। लेकिन इस भाजपा सरकार में अनेकों योजनाएं ठप पड़ी है। आज दलित समाज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर सैनी गौतम, पेशकार पासवान, ज्वाला प्रसाद राजभर, मुकेश चौबे, आसिफ रिज्वी, सुरेश शुक्ल, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।