फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Computer operator dies in road accident

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

Sat, 18 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Computer operator dies in road accident
इटवा। ब्लॉक में एडीओ पंचायत कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार देर रात 11 बजे इटवा थाने के अकोलिहा अपने गांव लौट रहे थे। रात क्षेत्र के रगड़गंज चौराहे के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। संदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अकोलिहा गांव निवासी संदीप गुप्ता इटवा ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 6 बजे अपने कार्यालय के कार्यों को निपटाकर एडीओ पंचायत कार्यालय से व्यवसायिक कार्य के लिए कठेला बाजार के लिए निकले थे। वहां से लौटने में उन्हें देर हो गई। रात करीब 11 बजे वह इटवा थाने के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लाश पीएम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है।
---
संदीप की मौत ने छीना परिवार का सबसे बड़ा सहारा

इटवा। क्षेत्र के अकोलिहा निवासी संदीप गुप्ता की चंद वर्षों में की गई मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति बदली थी। उसकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया। कई ट्रकों के संचालन का जिम्मा, विकास खंड इटवा में सरकारी जिम्मेदारी के साथ परिवार की गाड़ी को भी बहुत ही जिम्मेदारी से वह चला रहे थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े भाई का कैंसर की दवा, छोटे भाई की पढ़ाई के साथ पिता की सेवा का गांव के लोग उदाहरण देते थे। तीन बच्चों में सबसे बड़ा बेटा विराज (6), बेटी भाग्यश्री (4) और 11 माह के सतीश की भी जिम्मेदारी संदीप गुप्ता पर ही थी। संदीप की मौत के बाद छोटे भाई और बच्चों की पढ़ाई , बीमारी से जूझ रहे बड़े भाई की दवा का ख्याल रखने वाला ही अब नहीं रहा। मौत की खबर से पत्नी शिल्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेसुध हो जा रही है। बच्चे के पापा कहां हैं? पूछते ही परिवार के लोगों की आंखें नम हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed