फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complaint of theft of Rs 20 lakh from rice mill, SHO called it fake

Siddharthnagar News: राइस मिल से 20 लाख की चोरी की शिकायत, एसएचओ ने बताया फर्जी

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Complaint of theft of Rs 20 lakh from rice mill, SHO called it fake
-शिकायत कर्ता ने 20 रुपये के नुकसान का जताया अंदेशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ के परसा स्टेशन गांव में राजकीय मिनी औद्योगिक स्थान पर पांच जनवरी को 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के अंदर के सामान चोरी होने की शिकायत पीड़ित ने डीएम से की है। पीड़ित ने इसके पहले भी दो बार चोरी होने पर लगभग 20 लाख रुपए के नुकसान होने की जानकारी दी है। जबकि एसएचओ मामले को फर्जी बता रहे हैं।
सेमरा निवासी अब्दुल रब ने सात जनवरी को डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उसे शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन गांव में राजकीय मिनी औद्योगिक स्थान में प्लांट संख्या एक से 26 तक आवंटित है। यहां वह राइस मिल बना रहा है। विद्युत कनेक्शन को छोड़कर राइस मिल का काम पूरा हो चुका है। पांच जनवरी को उसने देखा कि मिल परिसर में रखा 500 किग्रा वजन के 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के अन्दर का क्वायल किट चोर काटकर उठा ले गए हैं। व्यवसायी ने बताया कि इसके पहले भी निर्माणाधीन राइस मिल में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन शोहरतगढ़ सीओ मामले में एफआर लगा चुके हैं। तीनों चोरियों में लगभग 20 लाख रुपए का उनका नुकसान हो चुका है। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच एसओजी से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ एसएचओ विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच करवाई गई है इसके पहले भी वह चोरी होने की तहरीर दे चुके हैं। मामला फर्जी है और लोन का मामला है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed