फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complaint in resolution day demanding removal of priest from the temple

Siddharthnagar News: मंदिर से पुजारी को हटाने की मांग समाधान दिवस में शिकायत

Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Complaint in resolution day demanding removal of priest from the temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली बांसी में शनिवार को नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में पेश मटियरिया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने गांव के रामजानकी मंदिर के पुजारी पर मंदिर की संपत्ति से होने वाली आय का गबन करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करके पुजारी को हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने दिए पत्र में बताय कि गांव के रामजानकी मंदिर में पुजारी अवैध रूप से रह रहे हैं, और मंदिर की आय का मनमानी तरीके से उपयोग कर रहे हैं। बताते चलें कि मंदिन के नाम से लगभग 150 बीघा जमीन है, जिसका उपयोग व उपभोग रामजानकी मंदिर के पुजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनका आरोप है कि मंदिर का पैसा मंदिर पर न खर्च करके निजी तौर पर खर्च किया जा रहा है। गांव के लोगों के पूछने पर पिटवाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यथित होकर गांव के लोगों ने ट्रस्ट का गठन किया, जो रामजानकी मंदिर की देखभाल करता रहेगा। किंतु जब तक रामजानकी मंदिर में रह रहे पुजारी की हटाया नहीं जाएगा, यह संभव नहीं है। इसी तरह थाना समाधान दिवस में कुल पांच फरियादी पेश हुए। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

इस अवसर पर अतिरिक्त निरीक्षक राम नारायण दूबे, शिवमंगल यादव, लेखपाल अनिल श्रीवास्तव प्रभात सैनी, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed