फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cold winds from Europe, cold will increase

Siddharthnagar News: यूरोप की ओर से रहीं ठंडी हवाएं, बढ़ेगी ठंड

Fri, 19 Jan 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cold winds from Europe, cold will increase
सिद्धार्थनगर। यूरोप की ओर से आ रही पश्चिमी हवाओं के करण ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि एक सप्ताह तक ठंड अधिक रहेगा। बृहस्पतिवार सुबह मौसम ठीक होने के कारण तापमान में सुधार हुआ, लेकिन अब न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड और बढ़ जाएगी, जबकि कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.1 एवं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 14.8 एवं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा नहीं था और धूप भी हुई, लेकिन दोपहर बाद गलन बढ़ गया। उसके बाद गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले लोगों को ठंड से बचाव का इंतजाम करना पड़ा। शाम होते ही गलन का असर ऐसा हुआ कि लोग घरों में दुबकने लगे। अलाव और रूम हीटर से ठंड से बचने की कोशिश की। यहीं कारण रहा कि शहर के साड़ी तिराहा, हायडिल तिराहा और तेतरी बाजार में रात 8 बजे ही दुकानों में सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन


राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने उत्तर भारत पर ऊपरी क्षोभ मंडल में 250-290 किमी./घंटा की रफ़्तार से चल रही जेट स्ट्रीम के कारण उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी है। हवाएं ऊंचाई पर चल रही हैं, जबकि कोहरा के कारण धूप से गर्मी नहीं हो रही है। इस कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed