फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM Yogi showed condolences in the dialogue

संवाद में सीएम योगी ने दिखाई संवेदना

Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi showed condolences in the dialogue
किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार में बुजुर्ग से संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संवाद में सीएम योगी ने दिखाई संवेदना
विज्ञापन

उसका बाजार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण में जिले में बाढ़ की विभीषिका से हुए नुकसान को देखा। इटवा, डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़ और नौगढ़ तहसील में वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से वाकिफ हुए।
डुमरियागंज और उसका बाजार क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरण में उन्होंने पीड़ितों से संवाद किया। इस संवाद में सीएम योगी की संवेदना दिखी। उन्होंने पीड़ितों से राहत मिलने पर बात की तो बच्चों से शिक्षा से जूड़े सवाल पूछे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार भी किया। सीएम योगी ने उसका बाजार में चौबाहे, फुलवरिया, रेहरा, चोरवल, देवलहवा ग्रांट के 103 लाभार्थियो को राहत सामग्री दी।
विज्ञापन

सीएम ने पूछा, बच्चे को दूध मिलता है...
सीएम योगी आदित्याथ ने चौबाहे की मनीता की छह माह की बच्ची को दुलार किया तो वह उनके गोद में आ गई। उन्होंने मनीता से पूछा कि दूध मिलता है। कुछ जवाब नहीं मिलने पर सीएम ने बच्चे को बिस्किट खिलाया। सीएम ने चौबाहे की मीरा से कहा कि गांव में पानी भर गया है, चिंता न करें। उन्होंने पूछा कि राहत सामग्री मिल गई है। फिर उन्होंने सुझाव दिया कि सामग्री में पानी का जार है, उसमें पानी गर्म करके रखना और पीना है। उन्होंने चौबाहे की रेशमा से पूछा कि राहत सामग्री पर्याप्त है, घर लेकर चली जाएंगी। हालांकि बाद में सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि सभी पीड़ितों के घर तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेस के सवाल पर हां का जवाब मिला
अपनी मां के साथ राहत सामग्री प्राप्त करने आई चौबाहे की भानमती से सीएम योगी ने पूछा कि किस क्लास में पढ़ती हो तो उसने बताया कि कक्षा चार में पढ़ती हूं। ड्रेस और किताबें मिलने के सवाल पर उसने हां में जवाब दिया तो सीएम आगे बढ़ गए।

...तो अटक गई सांस
उसका बाजार में सीएम योगी का हेेलीकाप्टर उड़ने के दौरान सभी की नजर उसी ओर थी। हेेलीकाप्टर ऊपर गया और कुछ देर एक ही स्थान पर हवा में रुका रहा और अचानक नीचे आने लगा। इस मौके पर लोगों की सांस अटक गई। हालांकि हेलीकाप्टर जैसे ही नीचे आया, उसके बाद दिशा बदलकर उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed