{"_id":"67fe9065b723dd74ee006b80","slug":"clouds-today-tomorrow-it-could-be-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-135859-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज बादलों की आवाजाही, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज बादलों की आवाजाही, कल बारिश के आसार
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जाती युवती।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादलों की आवाजाही तो बृहस्पतिवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री तो न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से लोगों को लू जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को पूरा दिन झुलसाने वाली धूप परेशान करती नजर आई। सुबह 10:00 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। तेज धूप से लोग छांव ढूंढ़ते नजर आए। गर्मी से ठंडी वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। इससे पूरे दिन लोग कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, ठंडा पानी, गन्ने का रस आदि पीते नजर आ रहे हैं।
ठंडी वस्तुओं की मांग बढ़ने से दुकानों पर कई प्रकार की ठंडी वस्तुएं आ भी गई हैं। सड़कों पर उड़ रही धूल से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आसमान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिससे तापमान में भी गिरावट होगी, लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की गई।