{"_id":"56f033464f1c1b9e14f14d24","slug":"cleaner-disappearing-jobs-cleaning-servants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी गायब, रोजगार सेवकों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी गायब, रोजगार सेवकों ने की सफाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
भडुमरियागंज के भनवापुर ब्लाक में साफ सफाई करते रोजगार सेवक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए तैनात सफाई कर्मियों की लापरवाही से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने सोमवार को भनवापुर ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाया। रोजगार सेवकों ने परिसर के साथ ही ब्लाक के भवन की भी साफ सफाई की।
रोजगार सेवक अजय यादव, अखंड प्रताप सिंह, आलोक चौधरी, प्रमोद मिश्रा, धीरज उपाध्याय, नीरज मिश्रा, शिवपाल चौधरी, संगीता देवी, श्रचि श्रीवास्तव आदि ने कहा कि ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
उच्चाधिकारी भी इससे अनजान बने हैं। इसके विरोध स्वरूप खुद ही सफाई व्यवस्था की कमान अपने हाथों में लेकर अभियान शुरू किया गया है। लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ रोजगार सेवकों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में भनवापुर ब्लाक के एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने बताया कि रोजगार सेवक अगर सफाई कर रहे हैं तो गलत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी सफाई पर अभियान चला रहे हैं। ब्लाक पर तैनात एक सफाईकर्मी नहीं आता है तो इस संबन्ध में बीडीओ को अवगत कराया जाएगा।