फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   clash in police and crminal

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी व साथी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
clash in police and crminal
एसपी के प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश और दरोगा को लगी गोली
विज्ञापन

पुलिस ने अपराधी और उसके साथी को किया गिरफ्तार, 25 से अधिक मुकदमे में वांछित है अजय सिंह
बांसी कोतवाली क्षेत्र के देउरी गांव के पास भोर में हुए मुठभेड़ में पकड़ा गया
संतकबीरनगर और बस्ती के रहने वाले हैं दोनों बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक व इटवा में लूट के मामले में फरार चले रहे बदमाश को गुरुवार की भोर में बांसी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां 25 हजार के इनामी बदमाश अजय सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, जवाबी फायरिंग में बांसी कोतवाली में तैनात दरोगा अजय सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश पर 25 से अधिक आपराधिक मामले अलग-अलग जिलों में दर्ज है। वहीं, उसके दूसरे साथी का आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुट गई है।
यह जानकारी गुरुवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने दी। बताया कि गुरुवार की भोर में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से बांसी कस्बे के आसपास घूम रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने टीम के साथ बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित क्षेत्र के देउरी गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस टीम ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार अजय सिंह ने गोली चला दी। गोली दरोगा अजय सिंह के बाएं हाथ को छेदते हुए निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अजय सिंह के पैर में गोली लगी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अजय सिंह निवासी भरथुआ, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर, उमेशचंद यादव उर्फ बब्लू निवासी कटरा खुर्द थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के रूप में की गई। इनके पास से एक कट्टा, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 20,100 रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं अजय पर
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल अजय सिंह के खिलाफ बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज व सिद्धार्थनगर में करीब 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के प्रयास, लूट सहित कई संगीन अपराध शामिल हैं। जबकि दूसरे का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। एसपी ने बताया कि बरामद किए गए रुपये कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ही सुकरौली में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट के हैं। अजय सिंह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, दरोगा अजय सिंह और अपराधी अजय सिंह का इलाज बांसी पीएचसी में चल रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य
पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली बांसी शैलेश कुमार सिंह के अवाला एसआई अजय सिंह, चौकी प्रभारी डिड़ई भानु प्रताप सिंह, आरक्षी रमाकांत यादव, राजकिशोर यादव, मेश यादव, कैलाशनाथ यादव, आशुतोष सिंह, दिलीप कुमार द्विवेदी सर्विलांस सेल, विवेक मिश्रा सर्विलांस सेल, गंगेश सिंह, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश, रामसमुझ यादव शामिल रहे।
पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है बदमाश
सदर पुलिस की टीम ने पुरानी नौगढ़ कस्बे के पास से गिरफ्तारी की
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमले करने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को बुधवार की देर रात सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बदमाश ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पूर्व में वह सिपाही को वाहन से टक्कर मारकर भाग गया था। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रॉली चोरी सहित अन्य प्रकार के अपराध व पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला अपराधी पुरानी नौगढ़ कस्बे में मौजूद है। किसी अन्य अपराध को अंजाम देने के लिए तेतरी की ओर निकलने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुरानी नौगढ़ कस्बे के पास से वांछित अपराधी निसात अहमद उर्फ शेट्ठी निवासी बर्डपुर नंबर आठ, टोला भावपुर थाना कपिलवस्तु को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व उसके दो साथी सद्दाम उर्फ महफूज आलम व शोएब को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल, एसआई जयप्रकाश दूबे, विश्वमोहन राय, आरक्षी सतेंद्र यादव, मुकेश सिंह, प्रमोद द्विवेदी, जैनेंद्र त्रिपाठी, आलोक यादव, शुभम वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed