सिद्धार्थनगर: बढ़नी में सीएचसी के भूमिपूजन के दौरान हंगामा, सांसद-विधायक समर्थकों में मारपीट; वीडियो देखें
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसी दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।
विस्तार
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में नारेबाजी के बाद सांसद और विधायक समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोग मंच पर चढ़ गए और विधायक समर्थक प्रदीप कमलापुरी को धक्का देकर गिरा दिया। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसी दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। बाद में सांसद और विधायक एक साथ मंच पर पहुंचे और शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया।
प्रदीप कमलापुरी को जनता ने पीटा है, उनके किसी समर्थक ने नहीं। उनके समर्थकों की ओर से गाली-गलौज किए जाने पर लोग नाराज हुए थे। मैंने हाथ जोड़कर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। - जगदंबिका पाल, सांसद
कार्यकर्ता प्रदीप कमलापुरी की पिटाई का वीडियो एसपी को भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में उनके कार्यकर्ता को पीटा गया। कार्रवाई नहीं हुई तो मामला सदन में उठाएंगे। - विनय वर्मा, विधायक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
