फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clarification from BEO and Principal, instructions to take action against the teacher

Siddharthnagar News: बीईओ व प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण, अध्यापक पर कार्रवाई का निर्देश

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Clarification from BEO and Principal, instructions to take action against the teacher
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने पीएमश्री विद्यालय कंपोजिट जेएचएस कन्या शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने एसओपी के अनुसार निपुण तालिका पूर्ण न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संतोष कुमार का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानाध्यापक मो. रफीक का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य सहायक अध्यापकों से बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कक्षा-2 के छात्र से वार्ता की तथा हिंदी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने आय-व्यय की फ्लैक्सी लगवाने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed