फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Claimant's steps stopped due to change of reservation

Siddharthnagar News: आरक्षण बदलने की आहट से दावेदारों के थम गए कदम

Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Claimant's steps stopped due to change of reservation
आरक्षण बदलने की आहट से दावेदारों के थम गए कदम
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग गठित होने के बाद नए सिरे से होगा सीटों का आरक्षण
जिले के सभी 11 नगर निकायों में ठंडे पड़े अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदार
सिद्धार्थनगर। नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होने और सीट का पूर्व निर्धारित आरक्षण बदलने की आहट के बीच नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदार ठंडे पड़ गए हैं। नए आरक्षण में सीट दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित होने की चर्चा से दावेदारों का चुनाव प्रचार थम गया है। साथ ही दावेदारों के मतदाताओं के हर सुख-दुख में खड़े होने की पहल में भी कमी आ गई है।
सुप्रीम कोर्ट के पिछड़ा वर्ग के आरक्षण लागू करने संबंधी आदेश के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से आयोग गठित करने के निर्णय से नगर निकाय चुनाव टलना तय हो गया है। इसके साथ ही नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया होना तय है। इससे ठंड के बावजूद जोर-शोर से प्रचार में जुटे दावेदारों ने चुनावी सरगर्मी कम कर दी है। निरस्त हुई आरक्षण प्रक्रिया के तहत महिला के लिए आरक्षित शहर के सामान्य वर्ग के अध्यक्ष के एक दावेदार का कहना है कि अब सीट का आरक्षण बदल सकता है। अभी चुनावी कसरत करना ठीक नहीं है। बांसी नगर पालिका के एक दावेदार कहते हैं कि दूसरे वर्ग का आरक्षण होने से सारी कसरत बेकार हो जाएगी। अब दो माह से पहले चुनाव नहीं होना है। जब तक आरक्षण निर्धारित नहीं हो जाता तब तक प्रचार करने का कोई औचित्य नहीं है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया के तहत आयोग की तरफ से मिले निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अनुसूचित सीट होने की भी चर्चा
जिले के सभी 11 नगर निकायों में इस बार कोई नगर निकाय अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुई थी। पहले से ही स्थापित शहर समेत छह नगर निकायों में अब तक कोई नगर निकाय अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुई है। अब 11 नगर निकायों में किसी एक का अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित होने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में सुनाई पड़ रही है। इस वर्ग के दावेदार भी सीट आरक्षित होने पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed