फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   City basemap will be prepared from satellite data

Siddharthnagar News: सेटेलाइट डाटा से तैयार होगा शहर का बेसमैप, चिन्हित होंगी सड़कें, पार्क और ग्रीन बेल्ट

Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
City basemap will be prepared from satellite data
सिद्धार्थनगर। विनियमित क्षेत्र नौगढ़ (नगर पालिका सिद्धार्थनगर) की नई महायोजना 2031 तैयार करने के तहत सेटेलाइट डाटा से बेसमैप बनाया जाएगा। सर्वे कंपनी ने विस्तारित क्षेत्र में शामिल नए गांवों का डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। जिसके आधार पर संपूर्ण विनियमित क्षेत्र की भूमि में सड़कें, पार्क, ग्रीन बेल्ट, आवासीय, व्यवसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्र चिन्हित किए जा रहे है। विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के नियत प्राधिकारी ने सेटेलाइट डाटा उपलब्ध कराने के लिए एनआरएससी (राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र) डाटा सेंटर हैदराबाद के ग्रुप निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र नौगढ़ (शहर) के नियोजित विकास के लिए तैयार हुई महायोजना-2021 समाप्त चुकी है। आठ माह पहले नई महायोजना-2031 के लिए विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण की ओर से चयनित की गई सर्वे कंपनी को निर्धारित धनराशि की पहली किस्त आवंटित कर दी गई थी, लेकिन कंपनी ने सर्वे प्रक्रिया देर से शुरू की। विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के नियत प्राधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्र ने 19 दिसंबर 2023 को ग्रुप निदेशक एनआरएससी डाटा बालानगर हैदराबाद को पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया है कि विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के बेसमैप एवं सजरा मैप्स को डिजिटाइज कर सेटेलाइट इमेज सुपरइंपोज करने का कार्य लखनऊ की सर्वेे कंपनी से कराया जा रहा है। जिसके लिए विस्तारित क्षेत्र सहित विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के सेटेलाइट डाटा की आवश्यकता है। जिसके संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का अनुरोध किया गया है, ताकि सेटेलाइट डाटा क्रय कर बेसमैप तैयार कराया जा सके।
विज्ञापन

--------------
162 वर्ग किमी शहरी क्षेत्र की तैयार होगी महायोजना
विस्तारित क्षेत्र समेत विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के 162 वर्ग किमी दायरे में शहरी क्षेत्र की महायोजना 2031 तैयार की जाएगी। विनियमित क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए बनने वाली महायोजना में संपूर्ण भूमि को शामिल करते हुए भू-उपयोग सुनिश्चित किया जाता है। इसके तहत पहले संबंधित क्षेत्र की संपूर्ण आराजी शामिल करते हुए बेस मैप बनाया जाएगा। इसमें संपूर्ण भू-भाग में सड़क, जलनिकासी नाला, ग्रीन बेल्ट, पार्क, औद्योगिक, व्यावसायिक और सरकारी कार्यालय समेत विभिन्न उपयोग के लिए अलग-अलग भूमि चिह्नित कर दी जाएगी। महायोजना तैयार होने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं नगर निकाय की इस रोडमैप के आधार पर ही नगर में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
20 वर्ष बाद बढ़ेगा दायरा, बनेगी महायोजना

तत्कालीन बस्ती जनपद के नौगढ़ तहसील मुख्यालय एवं आसपास 34 राजस्व ग्रामों को शामिल करते हुए 15 नवंबर 1978 को विनियमित क्षेत्र नौगढ़ बनाने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद जुलाई 2003 को इनमें आसपास के छह गांव और जोड़ दिए गए। साथ ही विनियमित क्षेत्र में शामिल इन 40 गांवों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए महायोजना 2021 बनाई गई थी। अब महायोजना-2031 बनाने के लिए इसमें पूर्व में शामिल क्षेत्र और विस्तार के बाद शामिल होने वाले क्षेत्र का सर्वे हो रहा है। सर्वे कंपनी रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर को निर्धारित धनराशि 13 लाख रुपये में से पहली किस्त जारी कर दी गयी है।
------------
बढ़ गया नपा क्षेत्र, कम हो गया विनियमित क्षेत्र
पहले विनियमित क्षेत्र नौगढ़ का दायरा नगर पालिका सिद्धार्थनगर से बड़ा था, पर बाद में नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद विनियमित क्षेत्र का दायरा कम हो गया है। अब नई महायोजना बनाने के साथ ही विनियमित क्षेत्र का भी सीमा विस्तार होगा। विनियमित क्षेत्र नौगढ़ में अभी तक राजस्व ग्राम पोखरभिटवा, दतरंगवा, बर्डपुर नंबर 14, पटनी जंगल, धौरीकुइयां, रोआपार, थरौली, बेलसड़, जगदीशपुर, तेतरी बाजार, मुड़िला, बसडिलिया, डुमरिया, मधुकरपुर, सनई लंगड़ी, सनई खुर्द, सेमरनार, भीमापार, पिठनीखुर्द, बड़गो, केसारी, बसौना, महनाग, साड़ी, घरवासपुर, केसर, पिपरसन, पिठनी बुजुर्ग, सिसहनिया, सकतपुर, सोनवल, पिपरा पांडेय, विनयका, बभनी खुर्द व परसा महापात्र समेत अन्य राजस्व गांव शामिल हैं।
-------------
जहां बनना है ग्रीन बेल्ट, वहां खड़े हो रहे भवन
नई महायोजना 2031 के तहत संपूर्ण विनियमित क्षेत्र (162 वर्ग किमी दायरे) के चारो तरफ 40 मीटर चौड़ाई में ग्रीन बेल्ट चिन्हित होना है। वर्तमान में इस दायरे में आने वाले क्षेत्र में तेजी से आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में महायोजना तैयार करने में दिक्कत होगी। पहले भी विनियमित क्षेत्र नौगढ़ की महायोजना-2021 में चिह्नित ग्रीन बेल्ट, पार्क अथवा अन्य कार्य के लिए चिह्नित भूमि पर अनियोजित विकास कार्य जारी था। पुरानी महायोजना में इंदिरानगर में करबला के पास व बेलसड़ मोहल्ले में प्रस्तावित पार्क की भूमि, बर्डपुर मार्ग पर प्रस्तावित बस अड्डा और विद्युत उपकेंद्र के लिए चिह्नित भूमि पर मकान बन गए हैं।

----------
कोट
विनियमित क्षेत्र नौगढ़ की महायोजना के सर्वे कार्य के लिए चयनित कंपनी को सर्वे कार्य में तेजी लाकर जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। ताकि विस्तारित क्षेत्र सहित शहर के नियोजित विकास के लिए महायोजना 2031 तैयार हो सके और उसके अनुरूप विकास कार्य कराए जा सके।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed