फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CISCE results: Sanjeevani wins in Class 10, Aamir in Class 12

सीआईएससीई रिजल्ट : 10वीं में संजीवनी और 12वीं में आमिर ने मारी बाजी

Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
CISCE results: Sanjeevani wins in Class 10, Aamir in Class 12
सिद्धार्थनगर। सीआईएससीई बोर्ड का आईसीएसई और आईएससी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल भीमापार का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें 10वीं में संजीवनी मिश्रा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं में 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आमिर अमन खान अव्वल रहे। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों, उनके परिजनों एवं विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल में इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 134 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 20 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर आर्यवीर पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक और तीसरे स्थान पर दीक्षा यादव व साच उपाध्याय ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चतुर्थ स्थान पर आयुष कुमार अग्रहरि 95.6 प्रतिशत, पांचवां स्थान आरिका गुप्ता व हिमांशु यादव 94. 8 प्रतिशत, छठा स्थान मोहम्मद जैन 94.6 प्रतिशत अंक, सातवां स्थान शांतनु तिवारी 94.4 प्रतिशत, आठवां स्थान शताक्षी गुप्ता, आदर्श वर्मा और अच्युत कृष्ण त्रिपाठी 93. 6 प्रतिशत, नौवां स्थान आराध्या पांडेय 93.4 प्रतिशत, दसवां स्थान आस्था सिंह 92. 6 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

वहीं, 12वीं में प्रथम स्थान पर आमिर अमन खान ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर अमन मिश्रा 95.25 प्रतिशत मिले। 92.5 प्रतिशत अंक के साथ मोहम्मद अदनान तीसरे स्थान पर रहे। श्वेता गुप्ता 91.75 प्रतिशत, यासीन अतहर 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति शत-प्रतिशत रहा। सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य फॉदर सिजो जॉन, पूर्व प्रधानाचार्य फॉदर जोस जार्ज, शिक्षकों एवं माता-पिता का विशेष योगदान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई देते हैं, जिन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है वे अपने प्रयास जारी रखें और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करें। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
फॉदर सिजो जॉन, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed