{"_id":"613e357d8ebc3e1eed40e6d8","slug":"chori-siddharthnagar-news-gkp408911410","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो लुटेरों की बाइक हो सकती है चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो लुटेरों की बाइक हो सकती है चोरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के चेचिस नंबर से भी हुई है छेड़छाड़, इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज के पास हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज चौराहे के पास हुई स्कॉर्पियो लूट में जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ, वह चोरी की हो सकती है। बाइक के नंबर और चेसिस नंबर से हुई छेड़छाड़ कुछ इसी ओर संकेत कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नंबर प्लेट पर जो नंबर है वह बुलेट का है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि लूटकांड पहले से रची हुई साजिश के तहत बदमाशों अंजाम दिया है।
वारदात वाले क्षेत्र में मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही हैं। कुछ संदिग्ध नंबर पुलिस के रडार पर हैं। फिलहाल पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड निवासी शमीम अहमद की स्कॉर्पियो बुक कर दो बदमाश बुधवार को बढ़नी की तरफ ले गए थे। देर रात रास्ते में हवाई फायरिंग कर शमीम को गाड़ी में बंधक बनाया और उन्हें सिकहरा गांव के बाहर वाहन से नीचे फेंक कर बदमाश फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई। आसपास के इलाकों में छानबीन की, लेकिन उसे अब तक कोई ठोस नहीं मिला। जबकि पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
वहीं घटनाक्रम पर गौर करें तो बाइक छोड़कर जाना, चेचिस नंबर से छेड़छाड़ होना, भाजपा नेता का नाम लेना। यह कई सवाल हैं, जो कहीं न कहीं पहले की साजिश के तहत लूट की ओर इशारा कर रहे हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। बाइक नंबर, सहित अन्य जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
नेपाल भी है बंद, कहां गया वाहन
स्कॉर्पियो लूटकांड में आसपास के जनपद की भी पुलिस अलर्ट हो गई थी। मगर बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज पुलिस को अब तक ऐसा कोई वाहन नजर नहीं आया है। अब लुटेरे स्कॉर्पियो लेकर गए कहां। वाहन छोटा तो है नहीं की छुपा दिया जाए। वहीं वाहन चोरी के लिए सबसे महफूज स्थान में शामिल नेपाल सीमा भी नहीं खुली है कि लुटेरे वहां लेकर जाएं। ऐसे में इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है कि लुटेरे आसपास के ही हों।