फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   choori in badhani

कपड़े की दो दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 20 Feb 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
choori in badhani
ढेबरूआ थाना के बढनी कस्बा में में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कपड़े की दो दुकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

बढ़नी में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी मिलने पर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी कस्बे में स्थित दो कपड़े की दुकानों का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर नकदी सहित लाखों का कपड़ा उठा ले गए। मामले की जानकारी दुकानदारों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के बढ़नी बाजार में महेश गोयल की कपड़े की थोक की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक वह सूरत में रहते हैं और चार दिन पूर्व ही आए थे। बुधवार को दुकान के ऊपर सोने गए थे। देर रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद नकदी और कपड़े उठा ले गए। मामले की जानकारी सुबह तक हुई जब परिवार के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा। चोर दुकान के गल्ले में रखा 45 हजार नकद व कई साड़ी, सूट उठा ले गए। उनके अलावा बगल के लिए बालाजी वस्त्रालय के दुकान का ताला तोड़कर चोर वहां से साड़ी और सूट उठा ले गए। दोनों कपड़ा व्यापारियों आयुष गोयल और विनीत कमलापुरी ने ढ़ेबरुआ पुलिस को संयुक्त तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कस्बे के मुडिला रोड पर डॉ. जमाल के जुनैद ट्रेडर्स का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए पर कुछ ले नहीं गए। इस संबंध में एसओ ढ़ेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीर
दुकान में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखे हैं। सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत दिख रही है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed