{"_id":"66464fc3662f8323270c0847","slug":"chinese-citizen-will-be-taken-on-remandinterrogation-will-take-place-today-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-560484-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिमांड पर लिया जाएगा चीन का नागरिक...आज होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिमांड पर लिया जाएगा चीन का नागरिक...आज होगी पूछताछ
Thu, 16 May 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोहाना पुलिस ने रिमांड के लिए किया था आवेदन, मिली अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौ मई को मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बाॅर्डर से घुसपैठ करते हुए पकड़े गए चीन के नागरिक को रिमांड पर लिए जाने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार को मोहाना पुलिस रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में पूछताछ करेगी। एटीएस और अन्य एजेंसी जांच में जुटी हुई है। वह हर बिंदुओं को पकड़े जाने के बाद से खंगाल रही है।
मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बार्डर से नौ मई को चीन के नागरिक यूफेनाघो को पकड़ा था। उसके पास कोई वैध कागजात और वीजा नहीं मिला था। विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेजा था। पुलिस टीम को पूछताछ में कई विभिन्नता नजर आई थी। साथ ही मोबाइल फोन से संदिग्धता पाई गई। जांच में कई अहम जानकारी मिली है। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पकड़े जाने के बाद ही मामले की छानबीन कर रही हैं। उससे और जानकारी मिल सके, इसके लिए मोहाना पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। शुक्रवार को रिमांड पर लेने की न्यायालय की ओर से अनुमति मिली है। मोहाना पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में उससे पूछताछ करेगी। उन बिंदुओं को जांच की कड़ी में शामिल किया जाएगा।
यह है घटनाक्रम
नौ मई को मोहाना थाना क्षेत्र के क्षेत्र के लीलाडिहवा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक चीनी नागरिक को एसएसबी 66वीं वाहिनी की टीम ने पकड़ा था। इसके बाद उससे एसएसबी के अलावा पुलिस औैर अन्य एजेंसियों ने पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम यूफेनाघो जो जिन
विज्ञापन
यंग काउंटीजियां सो का रहने वाला है। भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसलिए विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। उसके पास से विदेशी मुद्रा मिला था।
चीन के नागरिक से पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। न्यायिक अभिरक्षा में उससे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए उसका मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है। एटीएस भी मामले की जांच कर रही है।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक