{"_id":"61f9731add77b9767871f4bc","slug":"children-suffering-from-pneumonia-due-to-extreme-cold-siddharthnagar-news-gkp425578438","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक ठंड से निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक ठंड से निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अत्यधिक ठंड के कारण बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पारा हर दिन लुढ़क रहा है। मौसम के रुख में आ रहे बदलाव का खराब असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। एक सप्ताह में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 58 बच्चों को भर्ती कराया गया है।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 110 बच्चे पहुंच रहे हैं। आईसीयू वार्ड में निमोनिया से गंभीर सात से आठ बच्चे भर्ती कराए जा रहे हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई ठंड बढ़ चुकी है। तकरीबन 45 दिन से कोहरा और गलन के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। इससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। मौजूदा समय में ज्यादा बच्चे निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में बालरोग के चिकित्सक के कक्ष के सामने भीड़ लगी रही। अस्पताल में पर्ची काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर एक बजे तक 622 मरीज ओपीडी के लिए पर्ची कटवा चुके थे। इसमें तकरीबन दो सौ बच्चों को दिखाना था। वे सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ दस्त से पीड़ित थे। चिकित्सक इसे ठंड का असर और अभिभावक की लापरवाही बता रहे हैं। आईसीयू में एक सप्ताह के भीतर 58 बच्चे भर्ती हो चुके हैं। हालांकि, 12 से 24 घंटे इलाज होने के बाद बच्चों के स्वस्थ होने राहत महसूस की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की मौजूद सुविधा में बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।