{"_id":"69275d67d8851e7a3c085aa7","slug":"children-showed-their-strength-in-the-sports-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148805-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
Thu, 27 Nov 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई में दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
भवानीगंज। संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित किया गया। 400 मीटर बालिका वर्ग की रेस को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की सभी छात्र-छात्राएं इस देश का भविष्य है। ऐसे में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। खेल प्रतियोगिता में प्रथम दिन 400 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में चंद्रावती को प्रथम, खुशबू को द्वितीय और अंजनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अली को पहला, जयमंगल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी, सच्चिदानंद पांडेय, राजू पाल, राजेश द्विवेदी, मनीष सिंह, कमलेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।