{"_id":"5fca5fc28ebc3ecfda647e81","slug":"children-showed-skill-in-arts-festival-got-award-siddharthnagar-news-gkp375622374","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला उत्सव में बच्चों ने दिखाया हुनर, मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला उत्सव में बच्चों ने दिखाया हुनर, मिला पुरस्कार
विज्ञापन
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में कला उत्सव कार्यक्रम में पुरस्कृत होती छात्रा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला उत्सव में बच्चों ने दिखाया हुनर, मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हुआ उत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सोलो डांस, गायन, चित्रकला और खिलौना बनाने आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गायन प्रतियोगिता में शिवपति इंटर कॉलेज के मनीष यादव और शालिनी पांडेय प्रथम, जय किसान इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में ठाकुर वेणी माध्यमिक विद्यालय उदयराजगंज की छात्रा सृष्टि चौरसिया प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की रेनू गुप्ता, जय किसान इंटर कॉलेज की राजकुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की सुहानी वर्मा को तृतीय स्थान मिला। एकल नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की छात्रा रूपाली प्रथम, शिवपति इंटर कॉलेज की श्वेता द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वादन प्रतियोगिता में शिवपति इंटर कॉलेज की ऊर्जा प्रभा प्रथम और प्रभात नारायण द्वितीय स्थान मिला। मिट्टी का खिलौना बनाने में जय किसान इंटर कॉलेज की वंदना गुप्ता प्रथम, जीजीआईसी बांसी की प्रियंका द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र वितरित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद ने किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव और सच्चिदानंद शुक्ल रहे। नोडल अधिकारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जया मिश्रा रहीं। शिक्षिका ऊषा मिश्रा, प्रियंका मनोहर, महजबीन बानो, आफरीन, प्रियरंजना सोनी, स्नेहा श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, विजय प्रताप पांडेय, जीना मद्देशिया, चंद्रभान, मोनू मौर्य, देवेंद्र ओझा उपस्थित थे।