{"_id":"65ce7216e15e46dd05021287","slug":"children-enthralled-people-by-presenting-cultural-programs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112947-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने मोहा लोगों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने मोहा लोगों का मन
Fri, 16 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बांसी। तिलक इंटर कॉलेज बांसी में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के मंच की भूमिका अहम होती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन बहुत कोमल होता है। इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार व शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व भावना जागृत करने के लिए अपने भीतर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाने के लिए ऐसे मंच का बड़ा योगदान रहता है।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यहीं बच्चे आगे चलकर बड़े अधिकारी, शिक्षक, अधिवक्ता, गायक, नायक और नायिका के रूप में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। इसलिए पठन-पाठन के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों का अपना विशेष महत्व है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि यह विद्यालय आसपास के क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विख्यात है।
इसके बाद विद्यालय के बच्चे रिंकी, संदीप, मियांसी, काजल, आरोही सिंह, शाहीन पठान आदि ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य, एकांकी नाटक आदि पेश किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी अतुल चंद्र त्रिपाठी ने जय प्रताप सिंह को भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी का एक चित्र प्रदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिलीप चतुर्वेदी, मोहित कुंवर श्रीवास्तव, शिवमूर्ति, राजेश कुमार उपाध्याय, नरसिंह त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।