फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children entangled in science questions, a little sweaty in solving

Siddharthnagar News: विज्ञान के सवालों में उलझे बच्चे, हल करने में छूटा पसीना

Sat, 28 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Children entangled in science questions, a little sweaty in solving
जिले के 119 केंद्रों पर आयोजित हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह हाईस्कूल में गणित और इंटरमीडिएट की वैकल्पिक विषय की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। तय समय से पहले ही बच्चे केंद्रों पर पहुंच गए थे। गेट और परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। दो नकलचियों के पकड़े जाने के कारण परीक्षा केंद्रों पर कड़ाई अधिक देखी गई। 119 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। जोनल, सेक्टर और सचलदल की ओर से निरीक्षण जारी रहा।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कल में गणित विषय की परीक्षा थी। तय समय पर बच्चों को कमरे में दाखिला शुरु हुआ। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र खोले गए और वितरण किया गया। परीक्षा के बीच में निरीक्षण जारी रहा। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेते रहे। हाईस्कूल में 23718 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1615 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के वैकल्पिक विषय की परीक्षा थी। इसमें 110 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें चार बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 19523 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1146 ने परीक्षा छोड़ी। विज्ञान के प्रश्नपत्र में परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी हुई। उसके लिए उन्हें मशक्कत करने पड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष हुई। कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

---
बोले बच्चे
परीक्षार्थी नीलम मिश्रा ने बताया कि हमें न्यूमेरिकल प्रश्न कठिन लगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न व अन्य प्रश्न आसान थे।
---

इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षार्थी अंजली मिश्रा ने बताया कि प्रश्नों की संख्या अधिक थी। न्यूमेरिकल के प्रश्न भी कठिन थे। लेकिन धीरे-धीरे सब समझ गई। सारे प्रश्न हल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed