{"_id":"678a9e673c78662ca000a0a3","slug":"children-are-becoming-vulnerable-to-asthma-and-cold-diarrhea-due-to-increasing-cold-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130862-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़ती ठंड से अस्थमा और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़ती ठंड से अस्थमा और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। सर्दी की चपेट में आकर बच्चे अस्थमा और कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। सीएचसी बेंवा के बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले बच्चों में 50 फीसदी अस्थमा और 20 फीसदी कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
डॉक्टर दवा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को सर्दी से बचाने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी का सितम जारी है। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इससे बच्चे भी अछूते नहीं हैं। छोटे बच्चों की स्कूलों की छुट्टी चल रही है। बच्चे गर्म कपड़े और जूता-चप्पल पहने बिना खेलने चले जा रहे हैं। ऐसे में ठंड लगने पर किसी की सांस तेज चल रही है, तो कोई खांसी, बुखार और दस्त से पीड़ित है। बीमार बच्चों को लेकर परिजन सरकारी अस्पताल और प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके वर्मा की ओपीडी में सांस, सर्दी, खांसी, बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे अधिक पहुंच रहे है।
डॉ. वर्मा के अनुसार ठंड में कोल्ड डायरिया और निमोनिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। कोल्ड डायरिया में बच्चे को बार-बार दस्त होता है, और वह सुस्त पड़ जाता है, जबकि अस्थमा एलर्जी में बच्चे की सांस फूलती है।