फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children are asking when will the marks sheet come Guruji

Siddharthnagar News: बच्चे पूछ रहे कब अंकपत्र आएगा गुरुजी

Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Children are asking when will the marks sheet come Guruji
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराए गए बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक अंकपत्र नहीं आया है। अंकपत्र को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द अंकपत्र नहीं मिला तो बाहर के कॉलेज में दाखिल नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी फोन करके गुरुजी से यह पूछ रहे हैं कि कब अंक पत्र आएगा।
विज्ञापन

लगभग हर विद्यालय के कक्ष निरीक्षक के पास इस संबंध में फोन आ रहा है। वह बच्चों को यही कहकर संतोष दे रहे हैं कि जल्द ही अंकपत्र आने की उम्मीद है। अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षा ग्रहण करने की उम्मीद पाले बच्चों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जनपद के इंटरमीडिएट के 24007 परीक्षार्थियों के साथ 1490 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक अंक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थी असमंजस में हैं, लेकिन अब तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि कब तक अंकपत्र आएगा।
विज्ञापन


बोले इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी
मैं अपने परीक्षा परिणाम से बहुत उत्साहित हूं। मैं भविष्य में सिविल सर्विसेज व उच्चतम शिक्षा के लिए भारत के अग्रणी संस्थानों में प्रवेश लेना चाहती हूं। परंतु अभी तक अंक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए कॅरियर संबंधी निर्णय लेने में कठिनाइयां हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुहानी, छात्रा इंटरमीडिएट

मैं भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहती हूं। इसके लिए मैंने सीयूईटी का फार्म भी भर दिया है। यूपी बोर्ड के द्वारा अंक पत्र मिलने पर ही विश्वविद्यालयों के काउंसलिंग में सुविधा मिलेगी। अत: यूपी बोर्ड को अंक पत्र जारी करने में बिलंब नहीं करना चाहिए।
-उर्मिला जायसवाल, छात्रा इंटरमीडिएट

मैं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग का छात्र था। मैं विज्ञान के ही किसी विषय से स्नातक करना चाहता हूं। यदि समय पर अंक पत्र मिल जाता है तो स्नातक के लिए विषय का चुनाव करना आसान हो जाएगा।

-शशिकांत, छात्र इंटरमीडिएट

मैं नीट की परीक्षा की तैयारी करके मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूं। जब यूपी बोर्ड के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। ऐसे में अंक पत्र बिना विलंब जारी किए जाने पर हम जैसे विद्यार्थियों के लिए हितकर होगा।
-विवेक कुमार, छात्र इंटरमीडिएट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed