{"_id":"5fb6a7648ebc3e9bf3042920","slug":"child-will-talk-to-officers-directly-siddharthnagar-news-gkp3737587176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे और किशोर अधिकारियों से करेंगे सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे और किशोर अधिकारियों से करेंगे सीधा संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे और किशोर अधिकारियों से करेंगे सीधा संवाद
महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का संवाद कार्यक्रम
सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक जरूरतों पर होगी परिचर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महिला कल्याण और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत 22 नवंबर को छात्र अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान बच्चों और किशोरों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक आवश्यकताओं, मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तय कर ली है।
निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय की ओर से आए पत्र में प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की हर माह की अलग-अलग थीम को स्पष्ट किया है। नवंबर माह की थीम मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गयी है। इसी के तहत शक्ति संवाद का लक्ष्य बच्चों व किशोरों में होने वाले मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में उनमें, उनके परिवार व समुदाय के बीच अधिकारियों के जरिये सीधे संवाद कर जागरूकता को बढ़ावा देना है। महिला कल्याण अधिकारी दीप्ति नारायण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (20 नवंबर) को छुट्टी होने के चलते रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज समेत जिले के अन्य विद्यालयों पर 22 नवंबर को छात्रों से संवाद किया जाएगा। इस दौरान मानसिक समस्याओं जैसे-तनाव, अवसाद के लक्षणों, उनके व्यवहारिक, शारीरिक और भावनात्मक संकेतों की पहचान की जाएगी।