फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Child death due to drowning in pokhar

पोखरे में डूबने से बालक की मौत

Fri, 31 Mar 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Child death due to drowning in pokhar
3 death - फोटो : अमर उजाला
जोगिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार गांव में शुक्रवार को पोखरे में डूबने सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह सुबह घर से निकला था। शाम करीब चार बजे उसकी लाश गांव के पास पोखरे में उतराती हुई मिली। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने लाश को पोखरे से बाहर निकाला। हलका लेखपाल ने शव का पंचनामा कर परिवार के लोगों को सौंप दिया। क्षेत्र के देवरा बाजार गांव निवासी अभिषेक सिंह का सात वर्षीय पुत्र अंश शुक्रवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। कुछ घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे गांव के बगल शिवमंदिर के पास पोखरे में कुछ लोग ने उतराती हुई लाश देखी। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद पोखरे से लाश निकाली गई तो उसकी पहचान अंश के रूप में हुई। लेखपाल की मौजूदगी शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed