{"_id":"65d11552be25ae826f0c73b4","slug":"chief-union-president-held-a-meeting-regarding-water-charges-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113045-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जल शुल्क को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जल शुल्क को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष ने की बैठक
Sun, 18 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरिया अंतर्गत धनुवाडीह स्थित पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामीणों के साथ प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बैठक की। स्वच्छ पानी के उपयोग व जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी की टंकी के माध्यम से हर घर पानी उपलब्ध कराने के सापेक्ष जल शुल्क जमा करने पर जोर दिया।
दिलीप पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया है। इसके जरिए लोगों को स्वच्छ पानी मिलना शुरू हुआ। पानी का न्यूनतम शुल्क कनेक्शनधारियों को देना होगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी शिव अजोर ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने में ग्रामीणों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान सूर्यमणि शुक्ला, अमरनाथ पाण्डेय, विरेन्द्र दूबे, शिव कुमार पाण्डेय, राजन, राम लगन यादव आदि मौजूद रहे।