फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chhath Puja: Fruits reached the market from every corner of the country, buyers flocked

छठ पूजा : देश के कोने-कोने से बाजार में पहुंचे फल, उमड़े खरीदार

Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: Fruits reached the market from every corner of the country, buyers flocked
सिद्धार्थनगर, शाहपुर। छठ पूजा में शहर और डुमरियागंज के सहियापुर फलमंडी में कई राज्यों के फलों की भरमार है। बंगलूरु से आम और बिहार से अनानास आ गए हैं, जबकि लखीमपुर और बहराइच का कूला प्रसाद के लिए खरीदा जा रहा है। छठ पूजा की वजह से मंडी में छोटे दुकानदारों तक ग्राहकों का तांता लगा है। हर कोई पूजा के सुपेली में अधिक से अधिक प्रकार के फलों को चढ़ाने की कोशिश में है।
विज्ञापन

यही कारण है कि फलों का दाम भी चढ़ गया है, लेकिन लोग मुंहमांगी कीमत देकर इन फलों की खरीदारी कर रहे हैं। छठ को लेकर देश के दक्षिणी राज्यों से बड़ी मात्रा में तरबूज पहुंच गया है। दिल्ली से आने वाले रामफल 60 रुपये पीस हैं, जबकि बंगलूरू का आम 150 रुपये किलाे है। तरबूज 33 से 40 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वहीं खरबूजा भी 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

छठ में सीता फल की मांग होती है। छत्तीसगढ़ से आने वाला सीता फल थोक में 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं अनानास पश्चिम बंगाल से आया है। थोक में अनानास साइज के हिसाब से 50 से 60 रुपये तक में बिक रहा है। वहीं, लखीमपुर के साथ ही बहराइच और सिद्धार्थनगर के बेलवा का केला भी बाजार में बिक रहा है। नींबू की छठ में मांग रहती है। यह छत्तीसगढ़ से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल मंडी के अध्यक्ष एवं थोक फल विक्रेता शहजाद अहमद ने बताया कि छठ पर्व ऐसा है, जिसमें देश व प्रदेश की कई मंडियों से फल शाहपुर मंडी में पहुंच रहा है। लोग अधिक से अधिक फल पूजा के लिए खरीदना चाहते हैं। इस समय पूरा ट्रक सिर्फ कश्मीर से सेब मंडी में आता है। बाकी मांग के हिसाब से महंगाई के चलते थोड़ा- थोड़ा अलग-अलग प्रकार के फल कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ की मंडियों से मंगाए जा रहे हैं।


-------
कश्मीर से सेब तो आंध्र प्रदेश से आया नारियल

छठ में सर्वाधिक मांग कच्चे नारियल की होती है। आंध्र प्रदेश से आने वाला कच्चा नारियल 35 से 40 रुपये पीस बिक रहा है। सेब मार्केट में पर्याप्त मात्रा में है। कश्मीर का सेब थोक में 70 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है।




---------
महाराष्ट्र से खरबूज तो बंगलूरु से पहुंच रहा अंगूर

प्रदेश की अलग-अलग मंडियों से थोक व्यापारी महाराष्ट्र का तरबूज तो बंगलूरु से अंगूर मंगा रहे हैं। मांग के हिसाब से प्रदेश की एक मंडी से दूसरे मंडी में थोक व्यापारी महंगाई के चलते अलग-अलग बे मौसम फल छठ पर्व पर मांग को देखते हुए मंगा रहे हैं। वहीं ग्राहक भी बे मौसम फलों का मुंह मांगा दम देने को तैयार हैं। तरबूज 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, तो अंगूर 160 से 200 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा है।
-------------

थोक रेट प्रति किलो

आम 140 से 160
सेब 70 से 100

अनार 120 से 140

नाशपाती 90 से 100

केला 20 से 25

संतरा 45 से 60

अंगूर 160 से 200

सीता फल 100 से 120

तरबूज 33 से 40

खरबूज 80 से 100

पपीता 35 से 45

किन्नू संतरा 50 से 60

अमरूद 80 से 100



थोक रेट प्रति पीस
ड्रैगन फ्रूट 60 से 70

अनानास 50 से 60

कच्चा नारियल 35 से 40

कीवी 19 से 22

नीबू 25-28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed