{"_id":"5dbdb8ea8ebc3e014e282101","slug":"chhat-pooja-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp327733521","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
कपिलवस्तु में छठ पूजा घाट पर अर्घ्य देतीं महिलाएं।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
भगवान भास्कर की उपासना के महापर्व पर डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
धार्मिक उत्साह के साथ गूंजे छठी मईया के गीत, छठ घाटों पर नजर आई अनुपम छटा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद में सूर्यदेव की आराधना का महापर्व सूर्यषष्ठी व्रत (छठ) शनिवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... छठ गीत से जमुआर घाट गूंज रहा था। यहां पर सूर्य देव और छठी मईया की पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। अर्घ्य देने के बाद नदी में प्रवाहित दीपों की अनुपम छटा निहारते ही बन रही थी।
शनिवार दोपहर बाद से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा को लेकर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। व्रती सिर पर डलिया लेकर उसमें रखे पूजन-सामग्री तीन बजते-बजते ही घाटों की ओर लेकर निकल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु घाटों पर इकट्ठा हुए। इस दौरान छठी मईया के भक्तिपूर्ण गीत सबको मंत्रमुग्ध कर रहे थे। आलम यह था कि घाटों पर तिल रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी। तट के दोनों ओर व्रती नजर आ रहे थे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कुछ महिलाएं अपने घर लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर नदी तट पर मौजूद रहीं।
सुरक्षा प्रबंध में तैनात रही पुलिस
श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल-पल नजर रखे रखा। मुख्यालय पर सिद्धार्थ चौक से नदी की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन को सुचारु रूप से करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद थी। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। मुख्यालय पर जमुआर घाट पर सुरक्षा की कमान उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी आदि संभाले हुए थे। मौके पर मुख्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर व कस्बों में व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
उसका बाजार/शोहरतगढ़। छठ पर्व पर नगर क्षेत्र के बीचोंबीच से बहने वाली कूरा नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने परिजनों को लेकर पूजन सामग्रियों के साथ घाट पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। नगर क्षेत्र में मोगलहा, रेलवे पुल के निकट घाटों, परसा खुर्द, रेहरा बाजार, उसका राजा, परती सहित नौ घाटों पर छठ को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभिषेक त्रिपाठी, रामेश्वर पांडेय ने विभिन्न स्थानों पर पेयजल, चाय-काफी का प्रबंध किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, समाजसेवी ओंकार पांडेय, देवेंद्र अग्रहरि, अमरेश पाल यादव, सूरज मोदनवाल, सुरेंद्र गुप्ता ने लोगों से मिल छठ पर्व की बधाई दी।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श शिवबाबा घाट स्थल पर छठ पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सजावट व व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष/शिवबाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय सिंह, प्राची त्रिपाठी, स्वाति वर्मा, निधि वर्मा, रामविलास यादव, संजय कौशल, अजय यादव, महेंद्र वर्मा, सोनू निगम आदि मौजूद रहे।
अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, गूंजे छठ गीत
बर्डपुर/कपिलवस्तु। वेटधारी बर्डपुर के उत्तर स्थित पोखरे पर बने छठ घाट पर भक्तिपूर्ण वातावरण में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। ग्राम प्रधान विनीता यादव अपने पति ओमप्रकाश यादव के साथ तथा भाजपा नेता राजकुमारी पांडेय, शिवकुमार मोदनवाल, विनय वर्मा, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, रामविलास, रामसेवक, श्रीराम, दिनेश कुमार, गणेश जायसवाल, सुनील कुमार सिंह, रामसरन, पुनीत कुमार आदि उपस्थित रहे। कपिलवस्तु प्रतिनिधि के मुताबिक मझौली सागर पर पहला अर्घ्य देने के लिए शाम को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के दक्षिण स्थित पोखरे व कस्बे के पश्चिम मंदिर स्थित तालाब पर सैकड़ों व्रती महिलाओं ने सूर्य उपासना करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक रानी लक्ष्मी मोहभक्त घाट पर व्रतियों ने राप्ती नदी के तट पर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी, कोतवाल शैलेश सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष ध्रुव चंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे। पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक जोगिया ब्लॉक के ग्रामसभा बुढ़नईया पोखरे पर अर्घ्य दिया गया।