{"_id":"678a9e27e34d6422be0657f1","slug":"chemicals-found-in-strong-tea-dangerous-for-health-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130877-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: केमिकल मिली कड़क चाय...सेहत के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: केमिकल मिली कड़क चाय...सेहत के लिए खतरनाक
विज्ञापन
जोगिया कस्बे में बिक खुलता चाय पत्ती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर होटल में नियमित चाय की चुस्की ले रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि कमाई के लिए बहुत से दुकानदार मिलावटी चाय के रूप में जहर पिला रहे हैं। वह नकली और रंग से बनी चाय पत्ती से चाय बना रहे हैं, जिसके सेवन से गुर्दे में संक्रमण के साथ- साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
राजधानी लखनऊ में जहरीली चाय पत्ती बनाने वाले गिरोह का यूपी एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया और बड़े पैमाने पर नकली चाय पत्ती बरामद की। पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क सिद्धार्थनगर तक फैला है। वहीं, पूर्व में भी बलरामपुर के गिरोह के सप्लाई और होटलों पर जांच में केमिकल युक्त चाय पत्ती पकड़ी जा चुकी है। लखनऊ में हुई कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ है। कुछ दुकानों की जांच करके सैंपल और रिपोर्ट लखनऊ भेज दिया है, लेकिन टीम की जांच और कार्रवाई से तेज धंधेबाजों का नेटवर्क है। जो चौराहों और कस्बों की गुमटी व कुछ चुनिंदा दुकानों से साथ- साथ बाजार में लाखों की चाय पत्ती नियमित खपा रहे हैं।
ऐसे में खुद की सेहत के लिए स्वयं जागरूक होना होगा। क्योंकि चाय भोजन की तरह जीवन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में नियमित मिलावटी चाय का सेवन करके गंभीर बीमार का शिकार न हो जाएं। चिकित्सकों का दावा है कि अगर नियमित मिलावटी चाय का सेवन करते हैं तो कैंसर, गुर्दे की खराबी व शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने वाली कई जानलेवा बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
खरीदने के पीछे है यह वजह : सस्ती होने की वजह से दुकानदार इस चाय पत्ती का प्रयोग करते हैं। ब्रांडेड चाय पत्ती का 250 ग्राम का पैकेट 120-140 रुपये में मिलता है, तो सस्ती चाय पत्ती 150 से 160 रुपये में मिल जाती है। इसमें एक किलो पर 150 से 180 रुपये किलो मुनाफा है। नकली चाय पत्ती के इस्तेमाल से चाय गाढ़ी हो जाती है और उसका रंग बदल जाता है। इससे लगता है कि चाय अच्छी तरह पक गई है। कारण अगर तीन लीटर पानी में ब्रांडेड चाय पत्ती 30 से 50 ग्राम प्रयोग होती है तो यह चाय महज एक चम्मच ही काफी है। क्योंकि इसमें केमिकल मिला होता है, इसलिए रंग चटख होने के साथ चाय का स्वाद अलग लगता है। इसलिए दुकानदार इस चाय पत्ती का प्रयोग कर रहे हैं।
जांच में केमिकल युक्त चायपत्ती की बात आई थी सामने : चाय में शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने वर्ष 2022 में बांसी की एक बड़ी दुकान पर छापा मारा था। दुकान पर चाय का रंग कुछ अलग दिखा। चाय पत्ती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
जांच में पाया गया कि उसमें खतरनाक केमिकल का प्रयोग हुआ है, जो कलर के साथ ही स्वाद में बदलाव कर देता है। इसके साथ ही अन्य तीन किस्म के तत्व पाए गए, जो मानव शरीर के लिए काफी हानिकारक हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।
इसके अलावा जुलाई में इसी बीच खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने चाय में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर के होटल पर छापा मारा। चाय पत्ती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच में उसी प्रकार के केमिकल वाले रंग सहित अन्य तत्व मिले। बीते वर्ष भी चायपत्ती की जांच में मिलावट होने की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की है।