फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chehlum of 72 martyrs of Karbala celebrated with aqeedat

अकीदत के साथ मना कर्बला के 72 शहीदों का चेहल्लुम

Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chehlum of 72 martyrs of Karbala celebrated with aqeedat
हल्लौर में चेहलुम के मौके पर मातम करते अकीदतमंद। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अकीदत के साथ मना कर्बला के 72 शहीदों का चेहल्लुम
विज्ञापन

डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में मनाया जाने वाले चेहल्लुम मंगलवार को अकीदत और परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में अलम, ताबूत जुलजनाह अमारी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के 72 शहीदों को याद किया।
चेहल्लुम पर सोमवार की रात में हल्लौर कस्बा सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में चौक पर ताजिया रखकर सारी रात मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया। चेहल्लुम की दसवीं यानी मंगलवार की सुबह सात बजे इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन फरोग मातम का अलम जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। वहीं, अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वाधान में अलम, ताबूत व जुलजनाह का मातमी जुलूस बड़ा इमामबाड़ा कला से निकला। दोनों अंजुमनों का जुलूस पूरे कस्बे में नौहा मातम के बीच गश्त कर सुबह 10.30 पर हल्लौर सड़क चौराहा पर पहुंचा, जहां पर नौहाख्वानों ने चेहल्लुम पर आधारित शोकाकुल कर देने वाला नौहा पढ़ा।
विज्ञापन

अकीदतमंद शिया श्रद्धालुओं ने मातम किया। मातमी जुलूस सड़क पर मातम करने के बाद गांव के अंदर प्रवेश कर गया। दोपहर 3.30 बजे कस्बे में घर-घर व इमामबारगाहों के चौक पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर उन्हें कर्बला पर देर शाम तक बड़े ही एहतराम से नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया। कर्बला पर भी अकीदतमंदों ने नौहा मातम और जंजीर कमा का मातम किया। चेहल्लुम के जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसडीएम त्रिभुवन कुमार, सीओ अजय श्रीवास्तव, एसओ शैलेश सिंह, एसआई दद्दन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed