{"_id":"6712e28dda04fb456102c794","slug":"chef-employees-union-demands-increase-in-salary-to-rs-26-thousand-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125904-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोइया कर्मचारी यूनियन ने की वेतन 26 हजार करने की मांग ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोइया कर्मचारी यूनियन ने की वेतन 26 हजार करने की मांग ी
विज्ञापन
डुमरियागज बीआरसी पर प्रदर्शन करते रसोईया कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी।
डुमरियागंज। मध्याह्न रसोइया कर्मचारी यूनियन के जिला मंत्री की अगुवाई में शुक्रवार को भारी संख्या में रसोइयों ने प्रदर्शन किया। बीआरसी प्रांगण में इकट्ठा होकर रसोईयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
मुख्यमंत्री को संबाेधित तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में नवीनीकरण, पाल्य व्यवस्था समाप्त किए जाने, चंद्रावती केस के हाईकोर्ट के निर्णय को लागू किए जाने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, बकाया मानदेय भुगतान किए जाने, 12 माह का मानदेय दिए जाने, अनावश्यक रूप से रसोइयों को नौ से तीन बजे तक रोके जाने, आंगनबाड़ी के बच्चों को खाना खिलाने, भुगतान रसोइयों के खाते ने न भेजे जाने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर सीटू से संबद्ध मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया।
संगठन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार रविकुमार यादव को सौंपा। विजय नाथ तिवारी ने बताया कि यदि समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन अगले चरण में और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि छात्र संख्या कम होने के बहाने विद्यालयों को बंद कर छात्रों व अध्यापकों को अन्यत्र समायोजित किए जाने का मिड-डे मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन विरोध करती है।