फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cheers on the school system adopted

गोद लिए स्कूल की व्यवस्था पर गदगद

Thu, 14 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cheers on the school system adopted
उसका क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंदाडीह का निरीक्षण करते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका विकास क्षेत्र के सजनी ग्राम पंचायत स्थित अपने गोद लिए  प्राथमिक विद्यालय नंदाडीह पर गुरुवार को बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने औचक  पहुंचकर जायजा लिया और वहां की व्यवस्था देखकर प्रधानाध्यापिका की तारीफ  की।
विज्ञापन

 बीएसए लगभग 9.30 बजे विद्यालय पर पहुंचे और निरीक्षण किया, और पाया कि 190  नामांकित छात्रों के सापेक्ष 135 उपस्थित थे, जो अपने निर्धारित कक्ष में  पूरे अनुशासन में बैठे पढ़ रहे थे। विद्यालय के सभी शिक्षक पढ़ाते हुए मिले।  उन्होंने विद्यालय के रख-रखाव और अच्छे माहौल के लिए प्रधानाध्यापिका सैयद  तबस्सुम को निर्धारित संसाधन में बेहतर विद्यालय संचालन के लिए शाबासी देते हुए कहा कि यह विद्यालय मॉडल स्कूल घोषित होने लायक है।
विज्ञापन

जिले के सभी बीईओ  यहां आकर देखें और अपने गोद लिए विद्यालयों को इसी तरह संचालित कराएं।  प्रधानाध्यापिका को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे ही कार्य करिए आपको  बड़ी कामयाबी मिलेगी। क्षेत्र के अन्य अध्यापक भी अपने विद्यालय में इसी तरह  बेहतर माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयद तबस्सुम ने बताया  कि 2014-15 में यह विद्यालय तत्कालीन बीएसए द्वारा गोद लिया गया था लेकिन  इसके इसके पूर्व किसी ने यहां निरीक्षण नहीं किया था। कहा कि बीएसए के यहां  आने से उनका हौसला बढ़ा है अब वह और अधिक उत्साह से बच्चों को शिक्षा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed