{"_id":"56eaec0e4f1c1b64208b46eb","slug":"checking-out-all-day-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन चला चेकिंग अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह मार्च से परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को सचल दल के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने नौगढ़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धेंसा का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित 360 विद्यार्थियों के सापेक्ष 331 परीक्षा दे रहे थे और वहां तैनात सभी अध्यापक मौजूद मिले। उन्होंने प्रधानाध्यपक परमात्मा पांडेय को परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए शाबासी दी।
उसके बाद प्राथमिक विद्यालय बसठा पहुंचे, जहां 95 के सापेक्ष 86 बच्चे परीक्षा देते मिले और सभी अध्यापन उपस्थित मिले। बच्चों की अच्छी उपस्थिति पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक की सराहना की।
प्राथमिक विद्यालय सिसवां मेें 154 के सापेक्ष 92 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित पाए गए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और बच्चों के न आने का कारण भी पूंछा। इसी तरह बीईओ ब्यासदेव ने शोहरतगढ़ के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया की जांच की।
विज्ञापन
प्राथमिक में 110 के सापेक्ष 87 व पूर्व माध्यमिक में 115 के सापेक्ष 77 बच्चे मिले। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा साथ ही प्राथमिक विद्यालय के पीछे रखे ईंट को व्यवस्थित तरीके से रखवाने का निर्देश दिया।
बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने उसका विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका, गौरा व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय उसका प्रथम, द्वितीय, परसा खुर्द व खुटवा बनगवां का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा मे बच्चों की उपस्थिति के लिए जरूरी निर्देश दिए।