{"_id":"63fba359d4b707a4ee0b7304","slug":"checked-the-health-of-patients-in-arogya-mela-siddharthnagar-news-c-7-1-67717-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में मरीजों की सेहत जांची, बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में मरीजों की सेहत जांची, बचाव के दिए टिप्स
Sun, 26 Feb 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज की जांच करते चिकित्सक।
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। मेले में गठिया, सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों को जरूरी दवाएं वितरित की गईं।
घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में 11 बजे तक सिर्फ दो मरीज आए थे। डॉक्टर एमएम मिश्रा मरीजों को देखते मिले। दोपहर 2 बजे तक 23 मरीजों ने जांच कराई। बरैनिया निवासी विनोद को गठिया की समस्या थी, मसैची निवासी पंकज त्रिपाठी को बुखार व कमजोरी की शिकायत थी। सभी को दवाएं दी गईं। ज्यादातर मरीज बुखार के आए। इस दौरान डॉ. एमएम मिश्रा, फार्मासिस्ट नुरुल हसन, एलटी अखिलेश कुमार, रामविलास चौधरी, बद्री प्रसाद, रवि कुमार मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी सिकरी बखरिया व सैनुवा में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी सैनुवा में डऑ. धीरेंद्र चौधरी आदि ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं दीं। सीएचसी सिकरी बखरिया में डाॅ. मोहसिन खान ने बच्चों के परिजनों को बताया कि बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही से सर्दी, खांसी, निमोनिया से बच्चे परेशान हो सकते हैं। सीएचसी लोटन के अधीक्षक एके चौधरी ने आरोग्य मेला का निरीक्षण किया।
बिस्कोहर एवं कठेला प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर व कठौतिया रामनाथ और इटवा क्षेत्र के कठेला बाजार स्थित न्यू पीएचसी में मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। न्यू पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा, कठौतिया रामनाथ में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। डॉ. एससी शर्मा ने बताया कि मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है इसलिए सर्दी जुकाम व सामान्य खांसी-बुखार होना आम बात है। एंटीबायोटिक्स दवाइयों का अधिक सेवन न करें। गिलोय का काढ़ा इसके लिए फायदेमंद हैं। इसका प्रयोग करके सर्दी जुकाम से बचा जा सकता है।