{"_id":"65297cc86389d9317b0c1d66","slug":"chaupal-in-bhakha-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6400-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 500 के सापेक्ष बने थे 182 आयुष्मान कार्ड, भड़के बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 500 के सापेक्ष बने थे 182 आयुष्मान कार्ड, भड़के बीडीओ
Fri, 13 Oct 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के भकहा गांव में जन चौपाल का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के भकहा गांव में शुक्रवार को बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आवास, विधवा, वृद्धा पेंशन, वरासत, राशन कार्ड का मुद्दा छाया रहा। लेखपाल, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग व बिजली विभाग के जिम्मेदार चौपाल में नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से ग्रामीणों के इन विभाग से संबंधित समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय ने गांव में 500 के सापेक्ष 182 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर ग्राम पंचायत में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व कोटेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी कार्ड बन जाने चाहिए।
उन्होंने प्रधान से मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा। ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। बीडीओ ने राम अधारे व फूलमती से राशन मिलने के बारे में पूछा और कोटेदार से समय पर गांव के लोगों को राशन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत बांकेलाल ने कहा कि पंचायत विभाग की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने आसपास साफ सुथरा रखें। ताकि कोई संक्रामक बीमारी फैलने न पाए।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि गनेश राय, संदीप कुमार, ज्ञानदेव त्रिपाठी, शांतनु चौहान, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।