{"_id":"5fa1918e8ebc3e9bdb0e3fbc","slug":"chaukidar-protested-siddharthnagar-news-gkp371915794","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली रैली
विज्ञापन
सिद्धार्थ तिराहे पर प्रदर्शन करते चौकीदार संघ के पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली रैली
18 हजार रुपये मानदेय की मांग की, प्रशासिनक अधिकारी को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मानदेय बढ़ाए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को ग्रामीण चौकीदार संघ के बैनर तले जिले के चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली निकाली। रैली पुलिस कार्यालय होते हुए नगर का भ्रमण कर पुन: कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम और एसपी की गैरमौजूदगी में उनके नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी और सीओ सदर को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि थानों पर चौकीदारों को उत्पीड़न किया जाता है, इसे हर हाल में बंद होना चाहिए। चौकीदारों को नियमित करते हुए चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाए और उन्हीं की भांति सुविधाएं प्रदान की जाएं। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाया जाए। थाने पर चौकीदारों को बैठने के लिए कुर्सी आरक्षित की जाए। ठंड में चौकीदारों को बैठने के लिए थाने में एक कमरा अलाट किया जाए। अटल पेंशन योजना में चौकीदारों का भी रजिस्ट्रेशन कराया जाए, जिससे उन्हें भी लाभ प्राप्त हो सके। चौकीदारों को मुख्यालय पर बुलाकर कम से कम दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें ड्यूटी करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। महंगाई को देखते हुए कम से कम 18 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो संगठन धरना प्रदर्शन को विवश होगा। इस दौरान बालमुकुंद त्रिपाठी, रामानंद मौर्य, अजय चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में चौकीदार मौजूद रहे।