फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chances of rain with thunder today and tomorrow

Siddharthnagar News: आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Mon, 12 Feb 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain with thunder today and tomorrow
सिद्धार्थनगर। दिन में धूप खिलने से ठंड सुबह-शाम की रह गई है। ऐसे में पछुआ हवा का दौर थमने के साथ ही मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान के अनुसार, मंगलवार व बुधवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के आसपास क्षोभमंडल में अवस्थित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में सतही स्तर पर पुरवा हवा चलेगी। और कही कही पर हल्की बारिश भी होगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानी डॉ .अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभमंडल में 30 अंश उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 60 अंश पूर्वी देशांतर के आस-पास अवस्थित पश्चिम पूर्वी दिशा में अग्रसर हो रही है। जिससे 12 फरवरी की देर शाम से 14 फरवरी तक गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि कहीं-कहीं पर ओला वृष्टि भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार को कहीं-कहीं पर हल्की मध्यम वर्षा होने के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बुधवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी आशंका है। मौसम विभाग कुछ जगहों पर रेड अलर्ट भी जारी किया है। तेज बारिश होने से झोपड़ी व कच्चे मकानों को क्षति पहुंच सकती है। जबकि वज्रपात से पेड़ की शाखाओं के गिरने का भी आशंका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed