{"_id":"624498a3d69c164e3c0556cd","slug":"champion-will-be-decided-between-gbca-and-lakshmi-cambridge-siddharthnagar-news-gkp4316327103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीसीए और लक्ष्मी कैंब्रीज के बीच होगा चैंपियन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीसीए और लक्ष्मी कैंब्रीज के बीच होगा चैंपियन का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबीसीए और लक्ष्मी कैंब्रीज के बीच होगा चैंपियन का फैसला
सिद्धार्थनगर। अमर उजाला-ऐेश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी (जीबीसीए) और लक्ष्मी कैंब्रीज बांसी की टीम ने खिताबी दौर में प्रवेश किया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8 बजे दोनों टीमों के बीच जिले की चैंपियन टीम का फैसला होगा, जबकि दोनों सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम व जीवन ज्योति हॉस्पिटल की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे समापन समारोह आयोजित होगा। सांसद जगदंबिका पाल बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देंगे। समारोह में जिलाधिकारी दीपक मीणा, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का रोमांचक प्रदर्शन देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के परिणाम के बाद चयन समिति विजेता, उपविजेता व अन्य टीमों में बेहतर खिलाड़ियों की जिले की टीम बनाई जाएगी, चयनित टीम चार अप्रैल से गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार, ट्राफी दी जाएगी।
दोनों मैच में रोमांचित हुए दर्शक
पहले मैच में लक्ष्मी कैंब्रीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। प्रदुम्न ने सर्वाधिक 44 रन, सत्यम मिश्रा ने 37 रन व शाहिद ने 14 रन का योगदान दिया, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम के अमित ने तीन, विशाल मौर्य ने दो, सागर व रमन ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाबी पारी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की पूरी टीम 16 वें ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शफीकुर्रहमान ने 21 रन, विशाल ने 21 रन व शाबिर ने 18 रन की पारी खेली। लक्ष्मी कैंब्रीज के कप्तान आलोक मिश्रा ने पांच, आलोक यादव ने तीन व शाहिद व विनय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मानस सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। मैच में जीबीसीए ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल को 43 रन से हराया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन का लक्ष्य सौंपा। मानस सिंह ने 75 रन, आयुष श्रीवास्तव ने 41 रन व कृष्णा यादव ने नाबाद 34 रन बनाए। जीवन ज्योति हॉस्पिटल की ओर से विनोद व आकाश ने दो-दो, संदीप और अविनाश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीवन ज्योति हॉस्पिटल की टीम रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। शुभम ने 24 रन, अविनाश ने 18 व रेहान 14 रन का योगदान दिया, जबकि जीबीसीए की ओर से कृष्णा यादव ने तीन, जतिन वर्मा व ऋद्धि सिंह ने दो-दो, मानस व आलोक ने एक-एक विकेट लिया। शैलेंद्र व आयुष ने अंपायरिंग की, जबकि रमन सिंह ने स्कोर की भूमिका निभाई। साबिर अली ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों बांधे रखा।
खेल के विकास में रहूंगा सक्रिय: विनय वर्मा
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (सोनेलाल) के विधायक विनय वर्मा ने सुबह के मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए वे सक्रिय रहेंगे। वे चाहते हैं कि खिलाड़ियों को सुविधाएं मिले और यहां के खिलाड़ी देश विदेश की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नाम रोशन करें। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत है। कोरोना काल में खेल और व्यवसाय का ज्यादा नुकसान हुआ है। अमर उजाला की पहल से दोनों क्षेत्र का फायदा हुआ है। सिविल बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे, महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक अंकित चौधरी, संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रसारण शेषमणि प्रजापति ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, ग्राम प्रधान गंगा मिश्रा, रमेश मणि त्रिपाठी, टीम समर्पण के सन्नी उपाध्याय, अजय सोनी, समाजसेवी बृजेश तिवारी, अवधेश यादव, अभिषेक वर्मा मौजूद थे।
जरूरी है फिटनेस : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने दूसरे मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खेलने वालों की सेहत अच्छी रहती है। सेना व पुलिस की भर्ती में फिटनेस होना बहुत जरूरी है। खेल के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं हैं। पहले मैच में देवेंद्र उपाध्याय अधिवक्ता, तैराकी प्रशिक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीतेश पांडेय ने सत्यम मिश्रा को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी। दूसरे मैच में उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार यादव एवं एसपी हीरो के जनरल मैनेजर अनिल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच ट्राफी दी। सुबह के मैच में बसपा नेता पीआर आजाद, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने टॉस उछालकर मैच शुरू कराया।
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन समिति के सदस्य क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरूण प्रजापति, राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय के प्रबंधक दीपेंद्र पांडेय अंकुर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलामंत्री गोविंद प्रसाद ओझा, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के विवेक मणि त्रिपाठी एवं मनीष यादव का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर अवनीश पांडेय अधिवक्ता, चंद्रभान पहलवान, सत्येंद्र मिश्रा, कोच अरविंद गुप्ता एवं रत्नेश सिंह मौजूद थे।