फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chains and mangalsutras stolen from the necks of the secretary and four women

Siddharthnagar News: सचिव और चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी

Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chains and mangalsutras stolen from the necks of the secretary and four women
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भोजन के दौरान एक सचिव समेत पांच महिलाओं के मंगलसूत्र व चेन चोरी हो गए।
विज्ञापन

विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भोज के लिए जाने के दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की के बीच चेन स्नैचरों की घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ग्राउंड में आयोजित विवाह कार्यक्रम के बाद भोजन के लिए जाने के दौरान अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे गेट के पास धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच कई महिलाएं अपने जेवरात चोरी होने के आरोप लगाते हुए रोने लगीं। इनमें नौगढ़ ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी स्वपनिल श्रीवास्तव हैं। इनकी ड्यूटी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मंगलसूत्र गायब हो गया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीडीओ और परियोजना निदेशक से करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
वहीं, विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आईं गीता ने बताया कि उनका मंगलसूत्र गायब हुआ, जबकि रीना ने कान का झूमका, पिंकी ने मंगलसूत्र और विंध्यवासिनी ने भी कान का झुमका गायब होने का आरोप लगाया है।
सदर एसओ मिथिलेश कुमार राय का कहना है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महिलाओं ने जेवरात चोरी होने के आरोप लगाए है, जिसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed