{"_id":"60d75b1d8ebc3e2d5a4b4c62","slug":"chaild-weat-siddharthnagar-news-gkp3996270123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत सुधार के लिए बच्चों का वजन ले रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत सुधार के लिए बच्चों का वजन ले रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत सुधार के लिए बच्चों का वजन ले रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- वजन सप्ताह के तहत अल्प वजन और गंभीर बच्चों का चिन्हांकन
- शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के लिए जिले भर में चल रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) द्वारा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए जिले में वजन सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। वजन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शून्य से पांच वर्ष के बीच के बच्चों का वजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ले रही हैं। इसमें अल्प वजन व गंभीर अल्प वजन के बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है।
कोरोना के चलते आईसीडीएस के सारे कार्यक्रम बंद चल रहे थे। दो माह बाद एक बार फिर राज्य स्तर से निर्धारित कार्यक्रम को रफ्तार दी जा रर्ही है। जून माह में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की सही समय से पहचान व प्रबंधन के लिए आंगनबाड़ी गांव-गांव बच्चों का वजन कर रजिस्टर में नोट कर रही हैं। जून माह में चल रहे वजन कार्यक्रम के दौरान चिन्हित कुपोषित बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए एक जुलाई से संभव कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत पोषण संवर्धन की ओर एक कदम स्लोगन के साथ जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कुपोषण से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।