फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Certificate not become angry at fair

प्रमाण पत्र न बनने पर गुस्सा फूटा

Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए लंबी दूरी तय कर मुख्यालय आए दिव्यांगों का गुस्सा शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की दुर्व्यवस्थाओं पर फूट पड़ा। नाराज दिव्यांगों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में हंगामा मचाया।
विज्ञापन


विरोध जताते हुए जिम्मेदारों को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में सीएमओ से मिलकर भी अपना दुखड़ा रोया। आक्रोशित दिव्यांगों को सीएमओ ने आश्वस्त किया कि 15 फरवरी को लगने वाले कैंप में बेहतर सुविधाओं के साथ सभी के स्वास्थ्य की जांच कराकर प्रमाण पत्र निर्गत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को सीएमओ कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं।

शनिवार को भी प्रमाण पत्र पाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांग सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन अग्रवाल ने कुछ देर तक जांच कर प्रमाण पत्र जारी भी किया, मगर दोपहर बाद अचानक से उन्हें वीआईपी ड्यूटी में भेज दिया गया।

किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती भी नहीं की गई। कार्यालय परिसर में एकत्रित दिव्यांग घंटों तक डॉक्टर की बाट जोहते रहे। करीब दो घंटे बाद भी कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताते हुए दिव्यांगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले के कोने-कोने से दिव्यांग तमाम मुश्किल झेलकर यहां पहुंचे हैं, बावजूद विभाग कोई सुध नहीं ले रहा।

शिविर स्थल पर पर्याप्त इंतजामों के अभाव में वैसे ही दुश्वारियां होती रहती हैं, अब डॉक्टर के भी न होने से जाहिर हो रहा है कि जिम्मेदारों को उनकी कितनी फिक्र है।


हंगामे के बाद दिव्यांगों का दल सीएमओ कार्यालय पहुंचा। उनसे मिलकर अपनी पीड़ा जाहिर की। विरोध जताने वालों में विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबा बालक दास, राजकुमार, रेनू, पूनम, कोइन, फमीदा, नीतू, कलावती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed