फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   certificate given to trained teachers

प्रशिक्षित शिक्षकों को दिया गया प्रमाणपत्र

Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
certificate given to trained teachers
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देते बीईओ खुनियांव ओपी मिश्रा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रशिक्षित शिक्षकों को दिया गया प्रमाणपत्र
विज्ञापन

इटवा। खुनियांव बीआरसी में निपुण भारत के चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शनिवार को प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमाणपत्र दिया गया। बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों के शिक्षण के लिए 706 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। बीईओ ओपी मिश्र ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस प्रशिक्षण में 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प दिलाया गया। एआरपी रघुनाथ प्रसाद, मो. शाहिद खान, अजित कुमार चौहान व अभिषेक शुक्ल ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020, निपुण भारत लक्ष्य, बुनियादी भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान, आंकलन, शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एमआईएस दिनेश यादव, कोआर्डिनेटर विजय प्रकाश मौर्य, लेखाकार सचिन श्रीवास्तव का भी योगदान रहा। बीईओ ओपी मिश्र ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। शिक्षा विभाग भी शिक्षकों के स्किल संवर्धन के लिए निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है, जिससे शिक्षक नवाचारी हो सकें और बदलते परिवेश में शिक्षण की चुनौतियों को अवसर में बदल सकें। इस दौरान राजकिशोर शर्मा, अछैबर, विद्याभूषण, शशिबाला सोनी, केशव यादव, विनोद यादव, सर्वेश कुमार औतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed