{"_id":"6a36ff57214e589127023796","slug":"census-worker-injured-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160101-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनगणना कर्मी सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनगणना कर्मी सड़क हादसे में घायल
Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-चिल्हिया हाईवे पर ग्राम छतहरा के पास शनिवार शाम एक जनगणना कर्मी शिक्षक अजय कुमार सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। ग्राम छतहरा के पास बाइक के सामने अचानक बकरी आने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में शिक्षक को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सिंह जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदयराजगंज में शिक्षक हैं।
उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है। शनिवार शाम वह संबंधित अभिलेख लेकर बाइक से शोहरतगढ़ तहसील जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक के घायल होने की सूचना मिली है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।