फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Celebrations on army's action... crackers burst, sweets distributed

Siddharthnagar News: सेना की कार्रवाई पर जश्न... पटाखे फोड़े, बांटी मिठाई

Tue, 05 Aug 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrations on army's action... crackers burst, sweets distributed
डुमरियागज मे भारत के आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर लोगो को मिठाई खिलाते पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना की ओर से मंगलवार रात पाकिस्तान में घुसकर दहशतगर्दों के नौ ठिकानों काे तबाह किए जाने की जानकारी के बाद लोगाें में खुशी है। पटाखा फोड़कर खुशी मनाने के साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
इसमें भाजपा की ओर से कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके खुशी का इजहार किया गया। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वहीं सोशल मीडिया पर सैनिकों के पराक्रम की पोस्ट वायरल होती रहा है। हर कोई इस कार्रवाई से गर्व महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

यह हुआ कार्यक्रम, लोगों ने मनाया जश्न : इटवा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर मंगलवार रात में की गई सफल एयर स्ट्राइक पर भाजपाइयों ने इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर पटाखा फोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि मंगलवार की रात एक साथ आतंकवादियों के नौ लांचिंग पैड पर हमला करके यह सिद्ध कर दिया है कि हम पहले छेड़ेंगे नहीं और छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, सभासद घनश्याम जायसवाल सुनील जायसवाल प्रमोद कन्नौजिया, भाजपा नेता अमित दुबे, बलराम मिश्रा, संतोष चौधरी, सुरेश प्रजापति, सत्यम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी से झूम उठे लोग मनाई खुशी : उसका बाजार। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर मंगलवार की रात पाकिस्तान की धरती व पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में खुशी है। बुधवार को जैसे ही यह खबर मिली तो लोग खुशी से झूम उठे, भारत माता की जय के नारे का साथ साथ पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। इनका कहना है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में चिह्नित कर हुए नृशंस हत्या का बदला अब पूरा हो गया। पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि भारत अब ईंट का जवाब पत्थर से देने वाला देश बन गया है। पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल ने कहा कि इंडियन आर्मी ने जिस तरह से एयर स्ट्राइक कर आतंकियों और इनके अड्डों को तबाह किया है, यह गौरवान्वित करने वाला पल है। विश्वास जताया है कि इससे आतंकवाद की कमर टूटेगी और भारत के लोग सुरक्षित रहेंगे।

इस दौरान रामेश्वर पांडेय, मयंक पांडेय, मनीष अग्रहरी, अशोक अग्रहरी, दर्पण जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, सुनील जायसवाल, अयोध्या साहू, शिवम कश्यप, आकाश यादव, राजन गिरी, करण राठौर, सौरभ शर्मा, लड्डू विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, विशाल रावत, दिलीप साहनी, मजनू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed